Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

तमिलनाडु: पॉक्सो मामले में एसआईटी ने कारोबारी वीरमणि से जेल में पूछताछ की

चेन्नई, 17 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के चेन्नई में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के एक मामले में जेल में बंद ग्रेनाइट कारोबारी आर. वीरमणि से पूछताछ तेज कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरमणि (84) को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

वीरमणि के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अब तक 10 लड़कियों ने वीरमणि के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर सात मामले दर्ज किए गए हैं।

वीरमणि को इनमें से चार मामलों में गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अदालत ने तीन दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद पुलिस को वीरमणि से और दो दिन पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

एसआईटी ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक जेल परिसर में वीरमणि से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।

पुलिस शनिवार को भी जेल के भीतर उससे पूछताछ जारी रख सकती है। वीरमणि की अधिक उम्र को देखते हुए अदालत ने जेल परिसर में ही उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी है।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष