Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

दि15 दिल्ली बोरा दूसरी लीड दीपके

नेहा बोरा रिहा, दीपके को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया, जबकि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि3 अमेरिका ट्रंप लीड रूस

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों, शुल्कों से छूट दी

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हितों का हवाला देते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून के तहत प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों से छूट दी है।

दि13 आडवाणी लीड अस्पताल

छाती में संक्रमण के कारण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे18 तेलंगाना सुरक्षा गृह सचिव

भारत का आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है: केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन

हैदराबाद: केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को कहा कि देश पिछले कई दशकों से जिन आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा था, उनका पारंपरिक परिदृश्य अब पूरी तरह बदल चुका है और उन्हें अब पलटा नहीं जा सकता।

वि4 अमेरिका भारत प्रदर्शन रुबियो

कॉजपा के प्रदर्शनों से निपटने के भारत के तरीके पर सवाल उठाएं रुबियो : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन: प्रमिला जयपाल और इल्हान उमर सहित छह अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से आग्रह किया है कि वह भारत यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्षों के सामने दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में छात्र प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग के कथित आरोपों का मुद्दा उठाएं।

दि11 दिल्ली अदालत धुव्र राठी

अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ के एक सदस्य द्वारा 2018 में दायर मानहानि मामले में शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।

प्रादे44 राजस्थान मप्र मिनी बस दूसरी लीड दुर्घटना

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फुट गहरे नाले में गिरी मिनी बस, आठ लोगों की मौत

कोटा/भोपाल: राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे 23 यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनी बस के 15 फुट गहरे नाले में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे21 गुजरात फैक्टरी विस्फोट

गुजरात के भरूच में रसायन फैक्टरी में विस्फोट से पांच श्रमिकों की मौत, पांच घायल

भरूच: गुजरात के भरूच जिले में रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि7 पाकिस्तान लीड भूकंप

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने यह जानकारी दी।

खेल3 खेल आईपीएल दिल्ली लीड वास

दिल्ली कैपिटल्स ने चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

नयी दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले शनिवार को तेज गेंदबाजी कोच के रूप में अपने नए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल