Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

मुंबई में दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित महिला कोच्चि से गिरफ्तार

कोच्चि, 17 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के माहिम थाने में दर्ज दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी एक महिला को केरल के कोच्चि से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान एर्नाकुलम जिले के कुलशेखरपुरम में रहने वाली श्रुति सी. आर. (34) के रूप में हुई है। वह इस मामले में दूसरी आरोपी है। उस पर और एक अन्य कर्मचारी पर कंपनी के करीब दो करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहली आरोपी श्रुति संजय वलावलकर को मुंबई पुलिस ने 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। वह कंपनी के मुंबई कार्यालय में काम करती थी।

मामला दर्ज होने के बाद कंपनी की कोच्चि शाखा में काम करने वाली श्रुति सी. आर. छिप गई थी और 57 दिन से फरार थी।

पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस ने महिला का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल के सहायक पुलिस आयुक्त से मदद मांगी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को महिला का पता लगाकर उसे कक्कनाड के निलमपथिंजामुगल स्थित सोलास विलेज अल्फा रेजिडेंसी से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह कथित तौर पर छिपकर रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि बाद में महिला को माहिम पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसने उसे कक्कनाड स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया।

अदालत से ट्रांजिट वारंट हासिल करने के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए महिला को मुंबई ले गई।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल