चेन्नई, 17 अक्टूबर (भाषा) ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दृढ़ संकल्प के साथ काम करने और पार्टी के सामने उभर रही नयी राजनीतिक चुनौतियों का मुकाबला करने का आह्वान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्नाद्रमुक के गठन के आज 54 वर्ष पूरे होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से एकता और दृढ़ संकल्प बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने ‘लोकतंत्र विरोधी ताकतों’ और ‘जनविरोधी शासन’ को लोकतांत्रिक तरीकों से पराजित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
पार्टी महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि अन्नाद्रमुक ने अपने गौरवशाली इतिहास के 54 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब अपने गठन के 55वें वर्ष में प्रवेश कर गई है।
इस अवसर पर जारी एक बयान में पलानीस्वामी ने पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन के सर्वोच्च बलिदान तथा दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के अटूट साहस को याद किया।
अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नए जोश और उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया।
भाषा जितेंद्र शोभना
शोभना