Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद, 17 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।

यूएसजीएस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप बलूचिस्तान के खुजदार कस्बे के पास आया।

इसने कहा कि भूकंप खुजदार से 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आया।

इससे पहले फरवरी में भी बलूचिस्तान प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

पाकिस्तान में 2005 में सबसे विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल