Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन : निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर दिल्ली पुलिस ने कई प्राथमिकी दर्ज कीं

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने के संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज की हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘लोगों से बार-बार वहां से हटने की अपील किए जाने के बावजूद शुक्रवार को कनॉट प्लेस और उसके आसपास भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।’’

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी।

शुक्रवार को भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच कॉजपा के सैकड़ों समर्थकों और छात्र कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के विभिन्न हिस्सों में अचानक विरोध प्रदर्शन किए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

भाषा सिम्मी जितेंद्र

जितेंद्र