नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा डीबीजी रोड इलाके में हुआ।
पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, स्कूटर को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई, जिससे कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए।
मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा जितेंद्र सिम्मी
सिम्मी