Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

महाराष्ट्र के पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पति के दो दोस्त गिरफ्तार

पालघर, 17 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उसके पति के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी कि यदि उसने घटना की शिकायत की तो वह उसके चार वर्षीय बेटे को जान से मार देंगे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि आठ अक्टूबर की रात महिला का पति घर पर नहीं था, तभी दोनों आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

तुरे ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वे उसके बेटे को जान से मार देंगे और इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी महिला के पति के दोस्त थे और अक्सर उसके घर आते-जाते थे।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना