Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पुडुचेरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यातायात बाधित

पुडुचेरी, 17 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी और उसके आसपास के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश से कई बाहरी रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

लगातार हुई बारिश के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

बारिश ने नवरात्र के दौरान मंदिरों में होने वाले उत्सवों में भी बाधा डाली। वाहन चालकों को सड़कों पर लंबा जाम झेलना पड़ा।

बारिश के कारण सड़कों पर हुए गहरे गड्ढों के बीच लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी