Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सत्ता परिवर्तन के राजनाथ के आरोप पर सिब्बल का पलटवार, कहा- अब सरकार के जाने का समय आ गया है

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने संबंधी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के आरोप पर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता चाहती है और अब इस सरकार के जाने का समय आ गया है।

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ हुए प्रदर्शनों को लेकर एक दिन पहले कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा था।

सिंह ने आरोप लगाया था कि ये दल बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं और अराजकता फैलाने के लिए युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि लोकतंत्र किसी को भी अराजकता फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने का अधिकार नहीं देता।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजनाथ सिंह जी, आप आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस बांग्लादेश की तर्ज पर ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहती है। ऐसा नहीं है। जनता ‘सत्ता परिवर्तन’ चाहती है।”

निर्दलीय सांसद ने कहा, “ ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत’ के नारे के साथ हुए प्रदर्शनों ने आपको सत्ता तक पहुंचाया था। इसके बाद आपने भ्रष्टाचार को गले लगा लिया, संस्थाओं पर कब्जा कर लिया और मतदाता सूची में हेरफेर की। अब जाने का समय आ गया है!”

भाषा जितेंद्र सिम्मी

सिम्मी