Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर, 17 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह मुठभेड़ घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में नियंत्रण रेखा के पास सतर्क जवानों ने शनिवार तड़के संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद जवानों ने आतंकवादियों को ललकारा और उन्हें घेर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है तथा इस संबंध में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी