Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, आडवाणी (98) को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जसोला विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल ने कहा कि आडवाणी का फिलहाल उपचार किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य के बारे में जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।

आडवाणी कई बार भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं और उन्होंने 2002 से 2004 तक उपप्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। भाजपा को एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी