Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप

शिमला, 17 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी

भूकंप के झटके राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 130 किलोमीटर दूर रामपुर क्षेत्र में महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, तड़के करीब चार बजकर 36 मिनट पर कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उसने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बार-बार भूकंप आने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। हाल में 26 अगस्त की सुबह भी शिमला में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक अगस्त तक पिछले तीन वर्ष के दौरान 67 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिनसे निजी संपत्ति को 7.05 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

राज्य भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील जोन चार और पांच में आता है।

कुछ महीने पहले भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रस्तावित नए भूकंपीय मानचित्र में पूरे राज्य को अत्यधिक जोखिम वाले जोन छह में रखा गया था। हालांकि, बाद में केंद्र सरकार ने इस नए वर्गीकरण को वापस ले लिया और भूकंप संबंधी पुराने मानकों को फिर से लागू कर दिया।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना