Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए ‘रूस और ईरान पर प्रतिबंध’ लगाने संबंधी कानून के अमल पर रोक लगा दी है।

ट्रंप ने शुक्रवार शाम जारी एक शासकीय आदेश में कहा, ‘‘ मैं ग्राहम कानून में निर्धारित प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों को लागू करने से छूट दे रहा हूं।’’

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को एक प्रमाणपत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि इस समय कानून के अमल पर रोक लगाना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

‘लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान पर प्रतिबंध’ लगाने संबंधी कानून ट्रंप को मॉस्को पर व्यापक प्रतिबंध लगाने और रूस से सबसे अधिक तेल एवं गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत शामिल हैं, पर भारी शुल्क लगाने का अधिकार देता है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

शोभना