Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए

पेशावर, 16 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादी मारे गए।

ओरकजई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन पहले सांगहारा मुख्य सड़क पर आतंकवादियों द्वारा रास्ता रोके जाने की सूचना मिलने के बाद ओरकजई स्काउट्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

ओरकजई स्काउट्स, फ्रंटियर कोर खैबर पख्तूनख्वा की एक अर्धसैनिक इकाई है।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान ओरकजई जिले के मिष्टी मेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैबर अकाखेल सीमा के पास बंजाली इलाके में चलाया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन