नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में शुक्रवार को 15 भारतीय नाविकों को लेकर जा रहे एक तेल टैंकर पर एक प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया।
सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार को रोमानिया के सुलिना एंकरेज में नौ भारतीय नाविकों को ले जा रहे एक टैंकर पर ड्रोन से हमला हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों जहाजों पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं; किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।
भाषा गोला रंजन
रंजन