Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

एआईकेएस तेलंगाना में करेगा 90वीं वर्षगांठ का सम्मेलन, एसआईआर के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों में लेगा हिस्सा

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसका 36वां अखिल भारतीय सम्मेलन 15 से 18 नवंबर तक तेलंगाना के नलगोंडा में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन संगठन की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होगा।

संगठन ने 23 अक्टूबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने की भी घोषणा की।

एसआईआर को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रही एआईकेएस ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य संगठनों के आह्वान पर 23 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान जिला और स्थानीय स्तर पर बड़े प्रदर्शन आयोजित करने की योजना है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एआईकेएस के अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा करना अब एक जरूरी मुद्दा बन गया है। उन्होंने निर्वाचन आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव की मांग भी की।

भाषा गोला रंजन

रंजन