Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

उप्र : आयकर विभाग ने 5,122 करोड़ रुपये के 9,141 लेन-देन पर नोटिस जारी किए

लखनऊ, 16 अक्टूबर (भाषा) आयकर विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5,121.76 करोड़ रुपये के 9,141 गलत वित्तीय लेन-देन के संबंध में नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने और रिपोर्टिंग अनुपालन सुधारने की जरूरत बताई।

आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (आईएंडसीआई) शाखा के वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 46 मौके पर की गई जांचों में 2,747.5 करोड़ रुपये के 4,311 ऐसे लेन-देन मिले, जिनकी रिपोर्ट नहीं दी गई थी। इनमें से 1,160.75 करोड़ रुपये के 1,714 लेन-देन की बाद में रिपोर्टिंग कर दी गई, जबकि 1,586.75 करोड़ रुपये के 2,597 लेन-देन अब भी बिना रिपोर्ट किए गए हैं।

विभाग ने कुल 14,414.82 करोड़ रुपये के 26,628 गलत लेन-देन का पता लगाया। इनमें से 9,293.06 करोड़ रुपये के 17,487 लेन-देन में सुधार किया गया, जबकि शेष 5,121.76 करोड़ रुपये के 9,141 लेन-देन पर नोटिस जारी किए गए हैं। इनके संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

विभाग के अनुसार, छोटे कस्बों और जिलों में रिपोर्टिंग अनुपालन की चुनौतियां अधिक हैं, जबकि लखनऊ जैसे बड़े शहरों में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है। विभाग ने जागरूकता बढ़ाने, रिपोर्टिंग व्यवस्था मजबूत करने और कर आधार का विस्तार करने पर जोर दिया।

भाषा रंजन

रंजन