Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

उप्र : दिल्ली में प्रदर्शन के पीछे एलन मस्क का हाथ होने का बृजभूषण का आरोप

गोंडा (उप्र), 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क पर भारत में सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया।

शुक्रवार को विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें अपने कारोबारी हित पूरे नहीं होने पर भारत में आंदोलनों को बढ़ावा देती हैं और उनके वित्तपोषण से अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती हैं।

उन्होंने दिल्ली में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा मार्च’ को भी कथित अंतरराष्ट्रीय साजिश से जोड़ा।

सिंह ने मार्च को देश की संप्रभुता और न्यायपालिका के खिलाफ बताते हुए कहा कि न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन गंभीर विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत की तुलना पाकिस्तान और बांग्लादेश से कर देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाषा रंजन

रंजन