Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भारत में दाखिल हुए दो बांग्लादेशी पुलिस कर्मियों को बीजीबी को सौंपा गया

अगरतला, 16 अक्टूबर (भाषा) त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में संदिग्ध तस्करों का पीछा करते हुए सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए बांग्लादेश पुलिस के दो कर्मियों को शुक्रवार को सीमा रक्षक बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता राजदीप देब ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक इमरान हुसैन और कांस्टेबल रोहित देवान बांग्लादेश के कुमिल्ला जिले के ब्रह्मणपाड़ा पुलिस थाने में तैनात थे।

उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी कथित तस्करों का पीछा करते हुए सिपाहीजला जिले के कलमचौरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव आशाबाड़ी में दाखिल हो गए थे।

देब के अनुसार, स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया था।

भाषा गोला रंजन

रंजन