Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

माकपा ने धर्मांतरित लोगों को आरक्षण का लाभ देने के लिए संविधान संशोधन की मांग की

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के उस फैसले पर गंभीर चिंता जताई, जिसमें हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़े वर्गों के आरक्षण का लाभ देने से इनकार किया गया है।

पार्टी ने धर्म से इतर आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के लिए संविधान में संशोधन की मांग की।

माकपा पोलित ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि यह फैसला और दूसरे धर्मों को अपनाने वाले लोगों को अनुसूचित जाति के आरक्षण से वंचित करने वाला उच्चतम न्यायालय का पिछला फैसला, समानता और सामाजिक न्याय के संवैधानिक आदर्शों के लिए झटका है।

भाषा गोला रंजन

रंजन