Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

वीजा और पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने पर थाईलैंड की महिला पकड़ी गई

गुरुग्राम, 16 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने थाईलैंड की एक महिला को पकड़ा है, जिसके पासपोर्ट और वीजा की अवधि 28 मार्च 2021 को समाप्त हो गई थी। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला नेपाल के रास्ते भारत आई थी।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बृहस्पतिवार शाम नाथूपुर में छापा मारा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान थाई नागरिक खानिथा थोंगथिप मिली। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसके पासपोर्ट और वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह नेपाल के रास्ते भारत आई थी। जांच में यह भी सामने आया कि मकान मालिक बंटी चावला ने अनिवार्य ‘सी-फॉर्म’ भरे बिना विदेशी नागरिक को रहने की जगह दी थी।

पुलिस ने बताया कि खानिथा थोंगथिप और मकान मालिक बंटी चावला के खिलाफ सुशांत लोक थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 23(बी) और आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की धारा आठ के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन