Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जम्मू कश्मीर: अवैध खनन मामले में अधिकारियों और निजी व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी

जम्मू, 16 अक्टूबर (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जम्मू कश्मीर में कथित अवैध खनिज उत्खनन, अधिक वसूली और ई-चालान में हेरफेर के मामले में शुक्रवार को खनन विभाग के दो अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के आवासों पर तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने उधमपुर में सहायक खनन अभियंता राजीव जम्मू और रियासी के जिला खनन अधिकारी रामेश्वर सांघरा के साथ स्वर्ण सिंह राठौर तथा अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य लागू कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपों में निर्धारित सीमा और पट्टे की वैधता अवधि से अधिक खनिजों का अवैध उत्खनन, सरकार द्वारा अधिसूचित दरों से अधिक कीमत वसूलना, ई-चालान का दुरुपयोग करना और संचालन की वैध सहमति (सीटीओ) के बिना ‘स्टोन क्रशर’ चलाना शामिल है।

भाषा

शुभम गोला

गोला