Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सर्जरी के बाद पोप लियो 14वें की हालत में सुधार, अस्पताल से पुतिन से की बात

रोम, 16 अक्टूबर (एपी) पोप लियो 14वें ने शुक्रवार को संकेत दिया कि फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वह कैथोलिक चर्च का कामकाज संभाल रहे हैं।

पोप ने अस्पताल से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाकात की और अस्पताल के अस्थायी प्रार्थनागृह में प्रार्थना सभा की।

वेटिकन के अनुसार, पोप ने पुतिन से बातचीत में यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र के ओलेश्की शहर में गंभीर मानवीय स्थिति पर चिंता जताई।

उन्होंने भोजन और चिकित्सा सहायता पहुंचाने तथा नागरिकों को स्वेच्छा से सुरक्षित स्थानों पर निकालने के लिए युद्धविराम की अपील की।

उन्होंने संवाद और शांति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

वेटिकन ने 13 अक्टूबर को हुई सर्जरी के बाद शुक्रवार को पोप की पहली तस्वीरें जारी कीं। इनमें 71 वर्षीय पोप हरे रंग के धार्मिक वस्त्र पहने दिखाई दिए। डॉक्टरों ने बताया कि जांच में उनकी हालत में लगातार सुधार की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों ने संदिग्ध कैंसर वाली गांठ मिलने के बाद उनके दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया था। जांच में एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई, जो फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार है।

डॉक्टरों के मुताबिक, पोप अब अपनी दैनिक गतिविधियां स्वयं कर पा रहे हैं।

एपी गोला रंजन

रंजन