Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

उत्तराखंड पुलिस की पीएसी में दो अग्निवीरों को समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी

देहरादून, 16 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से इस साल नवंबर में सेवानिवृत्त होने जा रहे अग्निवीरों के पहले बैच के दो जवानों को उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव के पत्र के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। पत्र में उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को समायोजित करने की अपेक्षा की गई थी।

यह फैसला सेना से सेवामुक्त होने जा रहे अग्निवीरों को रोजगार और सेवा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में सेवा के दौरान अग्निवीर अनुशासन, कौशल और अनुभव अर्जित करते हैं, जिसका लाभ राज्य को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके युवाओं को प्रदेश की सेवा करने का भी अवसर मिले।

भाषा

दीप्ति रवि कांत