नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने अपने प्रस्तावित ‘वोट बचाओ,देश बचाओ’ अभियान की देशभर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के 208 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
इन पर्यवेक्षकों को जिलों के अलग-अलग जिलों के स्तर तैनात किया जाएगा, जहां वे अभियान की गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए प्रमुख नामों में अधीर रंजन चौधरी, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, एन. रघुवीर रेड्डी, जगदीश ठाकोर, कमलेश्वर पटेल, नबाम तुकी, राजीव शुक्ला, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज चव्हाण, रघु शर्मा, अजय कुमार लल्लू, नाना पटोले, अजय कुमार और अशोक तंवर शामिल हैं।
इसके अलावा सूची में कई पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों तथा संगठन में सक्रिय कई अन्य नेताओं के नाम भी हैं।
भाषा हक रंजन
रंजन