Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

पटना, 16 अक्टूबर (भाषा) नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एस्थर डुफ्लो ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।

डुफ्लो को उनके पति अभिजीत बनर्जी और एक अन्य अर्थशास्त्री माइकल क्रेमर के साथ वर्ष 2019 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था।

चौधरी ने सोशल मीडिया पर डुफ्लो के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास लोक सेवक भवन में यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई।

फ्रांसीसी मूल की अमेरिकी नागरिक डुफ्लो को गरीबी उन्मूलन के लिए प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के वास्ते बनर्जी और क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि कोलकाता और दिल्ली में शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिकी नागरिकता लेने वाले अभिजीत बनर्जी, अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति हैं। उनसे पहले अमर्त्य सेन को यह सम्मान मिला था।

भाषा

कैलाश रवि कांत