Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

‘दिमागी नक्सलवाद’ जेन-जी को बरगला रहा : राष्ट्र सेविका समिति प्रमुख

नागपुर (महाराष्ट्र), 16 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध ‘राष्ट्र सेविका समिति’ की प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘दिमागी नक्सलवाद जहरीले विचारों का सबसे खतरनाक और अदृश्य तंत्र है, जो जेन-जी को बरगला रहा है’’।

जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों को ‘‘असंवैधानिक’’ बताते हुए राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांताकुमारी ने कहा कि इन प्रदर्शनों में शामिल लोगों का उद्देश्य समाज में ‘‘रचनात्मक बदलाव’’ लाना नहीं, बल्कि अस्थिरता पैदा करना है।

उन्होंने कहा कि ये लोग महिलाओं के मन में भी अशांति पैदा कर रहे हैं। वह नागपुर में राष्ट्र सेविका समिति के वार्षिक ‘विजयादशमी उत्सव’ और ‘शस्त्रपूजन’ कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित कर रही थीं।

देश में मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए शांता कुमारी ने कहा, ‘‘दिमागी नक्सली देश के सामने मौजूद हैं। ‘दिमागी नक्सलवाद’ की विचारधारा जहरीले विचारों का सबसे खतरनाक और अदृश्य तंत्र है। ये लोग जेन-जी को बरगला रहे हैं और महिलाओं के मन में भी अशांति पैदा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा भारत में काफी अस्थिरता पैदा कर रहा है।

शांताकुमारी ने कहा, ‘‘हमने जंतर-मंतर पर लगातार प्रदर्शन होते देखे हैं। इन्हें असंवैधानिक प्रदर्शन कहा जा सकता है। देश अराजकता का सामना कर रहा है। इन प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य भारत में अस्थिरता पैदा करना और देश की संस्कृति को नष्ट करना है। वे इसी मंशा से ऐसा कर रहे हैं।’’

‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में पहली बार किया था।

भाषा राखी शफीक

शफीक