Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: पुणे में 'मैत्रीपूर्ण मुकाबला' होगा, शिंदे का बयान

ठाणे, 15 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में 'मैत्रीपूर्ण मुकाबला' देखने को मिलेगा, क्योंकि उनकी पार्टी निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप का समर्थन कर रही है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कौस्तुभ गावडे महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार हैं।

शिंदे ने कहा, 'सचिन सानप मूल रूप से शिवसेना के ही हैं। पुणे में महायुति गठबंधन के भीतर मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा।'

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को मिलाकर बनी ‘महायुति’ (महागठबंधन) की उन सभी पांचों सीटों पर जीत होगी, जिन पर चुनाव होने हैं।

पुणे स्नातक, नागपुर स्नातक, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहने वाले पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदान करने के पात्र हैं।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश