Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कॉजपा के प्रदर्शन के पुराने वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को तब तक साझा न करें जबतक उसकी पुष्टि नहीं हो जाए।

पुलिस ने चेतावनी दी कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन के बीच गलत जानकारी फैलाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के कई पेज तिरंगा रैलियों, पुलिस के साथ झड़पों और लाठीचार्ज के पुराने और संदर्भ के बाहर के वीडियो साझा कर रहे हैं, और उन्हें इस तरह पेश कर रहे हैं जैसे ये हाल की घटनाएं हों।

कॉजपा ने शुक्रवार को लहरा दो तिरंगा मार्च की घोषणा की थी। हालांकि पुलिस ने कॉजपा संस्थापक समेत 150 लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश