Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

इंडिया माइनिंग वीक अब अगले साल फरवरी में होगा

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) खनन कंपनियों, वैश्विक नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, निवेशकों और प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक मंच पर लाने वाला ‘इंडिया माइनिंग वीक’ कार्यक्रम नवंबर में होने के बजाय अब अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा।

पहली बार आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पहले 15-17 नंबर तक होना था, लेकिन अब यह 24 से 26 फरवरी, 2027 तक यहां यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि कार्यक्रम की नयी तारीखें उद्योग और सरकार के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों से टकराव से बचने के लिए तय की गई हैं। इससे मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

भाषा यासिर रमण

रमण