Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने सुरक्षा चुनौतियों और भविष्य की तैयारियों पर चर्चा की

जम्मू, 16 अक्टूबर (भाषा) सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राइजिंग स्टार कोर के कमांडरों के साथ सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे बदलावों, उभरते खतरों और भविष्य की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सैन्य कमांडर ने योल में राइजिंग स्टार कोर का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान भविष्य की चुनौतियों के लिए क्षमताओं को बढ़ाने, प्रौद्योगिकी आधारित युद्ध प्रणाली का उपयोग करने और एकीकृत युद्धक क्षमता को मजबूत करने पर बल दिया गया, ताकि अभियान संबंधी चुस्ती और तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारी ने कहा कि बदलते सुरक्षा माहौल में उभरती चुनौतियों का पहले से आकलन करने और निर्णायक परिणाम हासिल करने की क्षमता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

यह दौरा उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और अभियानों के लिए तैयार रहने के लिहाज से अभियान संबंधी तैयारी, तकनीकी विकास तथा एकीकृत युद्धक क्षमताओं के महत्व को रेखांकित करता है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल