Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

तमिलनाडु में पेरियार अरिवुलगम एवं विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, पुस्तकालय और तारामंडल समेत कई सुविधाएं

(फोटो के साथ)

कोयंबटूर, 16 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को यहां पेरियार अरिवुलगम एवं विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में 356 लोगों की क्षमता वाला सभागार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं वाला पुस्तकालय और 90 लोगों की क्षमता वाले तारामंडल सहित कई अन्य सुविधाएं हैं।

सात मंजिला इस इमारत का निर्माण शिक्षा, वैज्ञानिक अध्ययन और अनुसंधान के केंद्र के रूप में किया गया है।

पहली मंजिल पर स्वागत कक्ष और विज्ञान केंद्र है, जबकि दूसरी मंजिल पर बच्चों का पुस्तकालय और स्वयं पढ़ने के लिए एक अलग खंड है।

तीसरी मंजिल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पुस्तकालय और प्रशासनिक कार्यालय है। चौथी मंजिल पर तमिल पुस्तकों और पत्रिकाओं के खंड हैं।

पांचवीं मंजिल पर अंग्रेजी पुस्तकों का खंड और छठी मंजिल पर उद्यमिता केंद्र है। सातवीं मंजिल पर खुला आंगन और ई-पुस्तकालय है।

सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) प्रयोगशाला तथा वर्चुअल और ‘ऑगमेंटेड रियलिटी’ उपकरणों सहित आधुनिक वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध हैं।

इस पुस्तकालय में करीब एक लाख पुस्तकें हैं। इनमें तमिल और अंग्रेजी साहित्य, भाषा विज्ञान, गणित, विज्ञान, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, समाजशास्त्र, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों की पुस्तकें शामिल हैं।

इमारत में 130 कारों और 450 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। इसके अलावा एस्केलेटर, लिफ्ट, जल-मल शोधन संयंत्र, शौचालय और पेयजल की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान विजय ने 408.25 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुईं 89 सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और 32.32 करोड़ रुपये की लागत वाली 144 नयी परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने 9,343 लाभार्थियों को 34.72 करोड़ रुपये की कल्याणकारी सहायता भी वितरित की।

भाषा रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल