Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

अमेरिकी तटरक्षक बल ने मेक्सिको के बाजा तट के पास समुद्र से कम से कम 16 लोगों को बचाया

लॉस एंजिलिस, 16 अक्टूबर (एपी) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में समुद्र में तैरते दिखायी दिए कम से कम 16 लोगों को शुक्रवार को बचा लिया गया और अधिकारियों ने कई अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। अमेरिकी तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

तटरक्षक बल के पेटी ऑफिसर क्रिस सैप्पी ने बताया कि ‘पैसिफिक टाइम’ के अनुसार देर रात करीब एक बजे एन्सेनाडा से लगभग 140 मील पश्चिम में कई लोग पानी में तैरते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि लोग समुद्र में कैसे पहुंचे और अब तक कोई नाव भी नहीं मिली है।

सैप्पी ने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक ने कहा कि नाव पर 27 लोग सवार थे। हालांकि, सैप्पी के पास इस बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं थी कि वे लोग क्या कर रहे थे।

यह क्षेत्र उत्तर की ओर कैलिफोर्निया जाने वाले प्रवासियों की तस्करी करने वालों के लिए एक जाना-पहचाना मार्ग है। पिछले कई वर्षों में प्रवासियों को ले जाने वाली कई नावों से जुड़ी दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है।

एपी गोला पवनेश

पवनेश