Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जम्मू-कश्मीर भाजपा ने आईएएस अधिकारी के आचरण की निंदा की

श्रीनगर/जम्मू, 16 अक्टूबर (भाषा) भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन द्वारा एक महिला अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की निंदा की और कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के नौकरशाहों को 2019 के बाद की कार्य संस्कृति अपनानी चाहिए तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

रंजन बुधवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की महिला अधिकारी बीनिश वानी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश की धमकी देने के बाद विवादों में आ गए। इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर सामने आया।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है और इसका विरोध करती है। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। कनिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। आईएएस अधिकारी ने जिस तरह जेकेएएस अधिकारी से अभद्रता से बात की और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘यह नया जम्मू-कश्मीर है, जो 2019 के बाद बदल चुका है। इस बदले हुए जम्मू-कश्मीर में आपको 2019 के बाद की कार्य संस्कृति अपनानी होगी। यह अब हड़तालों वाला जम्मू-कश्मीर नहीं है, जहां लोग कर्मचारियों या कंप्यूटरों की कमी का बहाना बनाते थे। भारत सरकार ने सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत हजारों करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, ताकि जम्मू-कश्मीर के युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

ठाकुर ने कहा, ‘‘ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं को हल्के में लेना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे आप आईएएस अधिकारी हों या जेकेएएस अधिकारी, हर किसी की जवाबदेही तय होगी और एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’’

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश