Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दीपावली से पहले मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान चलाने और पोस्टर हटाने के निर्देश दिए

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) त्योहारों के मौसम से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या विरूपित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और स्कूलों में दीपावली से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए।

गुप्ता ने कहा, ‘‘यह हमारी जिम्मेदारी है कि लोगों को उनके घरों और बाजारों से लेकर सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों तक हर जगह स्वच्छता और बेहतर सुविधाएं हों। सभी विभागों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए और किसी भी कमी को तुरंत दूर करना चाहिए।’’

सार्वजनिक संपत्ति पर अनधिकृत पोस्टर और बैनर लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गुप्ता ने कहा कि संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत अनधिकृत पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और नियमों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं, तथा इस अवधि के दौरान दिल्ली का हर हिस्सा साफ-सुथरा, अच्छी तरह से रोशन और व्यवस्थित दिखना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर किसी भी कमी को तुरंत दूर किया जाना चाहिए। केवल निर्देश जारी करना ही काफी नहीं है, निगरानी करना, उन्हें लागू करना और परिणाम सुनिश्चित करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।’’

गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे खुद जमीनी निरीक्षण करें, कमियों को तुरंत दूर करें और दीपावली से पहले स्वच्छता तथा प्रकाश व्यवस्था के काम को प्राथमिकता दें।

उन्होंने अधिकारियों को कम रोशनी वाले स्थानों की पहचान करने, इन स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने और कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल