Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

मनसे ने मुंबई के कॉलेजों में ‘सेल्फी विद ज्ञानू’ अभियान चलाया

मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के तहत शुक्रवार को यहां ‘सेल्फी विद ज्ञानू’ अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत लोगों को ज्ञानेश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर के साथ सेल्फी लेने के लिए आमंत्रित किया गया। पोस्टर पर लिखा था, ‘‘ज्ञानू, तुम्हारा खेल खत्म है, भाई।’’

मनसे की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने कहा कि ‘सेल्फी विद ज्ञानू’ अभियान 12 कॉलेजों में चलाया गया और यह शनिवार को भी जारी रहेगा।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आजाद मैदान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) द्वारा आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश