Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

पंजाब के बठिंडा में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे; कोई हताहत नहीं

बठिंडा, 16 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के बठिंडा में रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को नव-निर्मित कारों को ले जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा उस समय हुआ जब मालगाड़ी बठिंडा से अंबाला की ओर जा रही थी। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाया गया और प्रभावित पटरियों का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद ट्रेनों का सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो सका।

आवश्यक सुरक्षा जांच और मरम्मत कार्यों के कारण कुछ समय के लिए रेल आवाजाही रुकी रही।

शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि पहियों में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि अधिकारियों ने कहा कि घटना के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि हादसे की असल वजह का पता लगाने के लिए रेलवे अधिकारी प्रभावित डिब्बों, पहियों और पटरी के बुनियादी ढांचे की तकनीकी जांच करेंगे।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश