नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि104: दिल्ली दीपके बोरा दूसरी लीड हिरासत
‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन: दीपके व बोरा समेत 150 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन में भाग लेने जाते समय एहतियातन हिरासत में ले लिया।
दि61: न्यायालय प्रदर्शन लीड कनॉट प्लेस
यदि सेंट्रल पार्क बंद करने का आदेश अनुचित पाया गया तो व्यापारियों के नुकसान की भरपाई होगी: न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को बंद करने संबंधी एनडीएमसी का आदेश अनुचित या जरूरत से अधिक सख्त पाया गया, तो उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाए जाएंगे।
प्रादे185: बिहार अनंत नीतीश
नीतीश के लिए नौ हत्याओं की साजिश रची थी: अनंत कुमार सिंह
पटना, बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाराज बताये जा रहे विधायक अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी।
प्रादे160: कश्मीर आईएएस दूसरी लीड जांच
जम्मू-कश्मीर: महिला सहकर्मी से दुर्व्यवहार करने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुमार राजीव रंजन द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की एक महिला अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार की शुक्रवार को गहन जांच के आदेश दिए।
प्रादे105: पंजाब मादक पदार्थ कार्यकर्ता
पंजाब:नशा विरोधी कार्यकर्ता का अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, परिवार को न्याय का इंतजार
चंडीगढ़, नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के तीन दिन बाद भी उनका शव मानसा शहर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है, क्योंकि उनके परिवार ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
दि89: विदेश मंत्रालय मोदी कनाडा
प्रधानमंत्री मोदी की कनाडा यात्रा की तारीखों पर दोनों पक्षों के बीच चर्चा जारी : विदेश मंत्रालय
नयी दिल्ली, विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा यात्रा की तारीखों को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिलहाल चर्चा जारी है।
वि16: अमेरिका मंदिर हमला लीड प्रतिक्रिया
अमेरिकी सांसदों ने इलिनॉय में मंदिर पर हमले की साजिश की कड़ी निंदा की
न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिकी सांसदों, नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने इलिनॉय राज्य में एक मंदिर पर हमले की कथित साजिश की कड़ी निंदा की है और अमेरिका में बढ़ते भारत-विरोधी एवं हिंदू-विरोधी पूर्वाग्रहों से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
वि26: पाकिस्तान अल्पसंख्यक अधिकार
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उल्लंघन जारी: मानवाधिकार संस्था
लाहौर, पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने कहा कि देश में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का अब भी उल्लंघन हो रहा है तथा ईशनिंदा कानूनों का दुरुपयोग, जबरन विवाह और धर्मांतरण तथा भेदभाव की घटनाएं भी जारी हैं।
अर्थ60: चीन भारत व्यापार प्रतिक्रिया
सीतारमण की टिप्पणी के बाद चीन ने कहा, एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने के लिए तैयार
बीजिंग, चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह 'एक-दूसरे की' आर्थिक और व्यापारिक चिंताओं को दूर करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भारतीय उत्पादों की बाजार पहुंच पर बीजिंग के प्रतिबंधों की आलोचना के बाद चीन ने यह बात कही है।
अर्थ50: चीनी मिल कोटा
सरकार ने त्योहारों में चीनी मिलों को अतिरिक्त बिक्री की अनुमति दी
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने त्योहारों के दौरान चीनी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए मिलों को अक्टूबर में उत्पादित चीनी को अक्टूबर या नवंबर में बेचने की अनुमति दी है। यह मात्रा दोनों महीनों के लिए तय नियमित मासिक बिक्री कोटे के अतिरिक्त होगी।
खेल35: खेल बैडमिंटन भारत जूनियर
बीडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप: खंगूरा ने लड़कों के एकल में जीता कांस्य
काहिरा, भारत के जगशेर सिंह खंगूरा को जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लड़कों के एकल वर्ग में शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
खेल27: खेल मंत्रालय एनएसएफ दूसरी लीड मदद
अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए खेल मंत्रालय से मिलने वाली सहायता में भारी बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, देश में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को 50 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया है।
भाषा राखी पवनेश
पवनेश