Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली: प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या की साजिश के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने होलंबी इलाके से प्रतिद्वंद्वी गिरोह के गुर्गे की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का एक कथित सदस्य योगेश (26) होलंबी रोड पर एक स्कूल के पास अवैध हथियार लेकर आने वाला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने 13 अक्टूबर को योगेश को रुकने का इशारा और लेकिन उसने भागने की कोशिश की। हालांकि थोड़ी दूर पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्तौल मिली, जिसकी मैगजीन में पांच कारतूस थे।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान योगेश ने बताया कि उसने लगभग एक हफ्ते पहले एक और पिस्तौल अपने साथी राजेश उर्फ ​​'चाकू' को दी थी।

अधिकारी ने बताया कि इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रोहिणी के सेक्टर 20 में राजेश के घर पर छापा मारा और एक दराज में छिपाकर रखा गया हथियार बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि राजेश (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को शक है कि आरोपी किसी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के ऐसे सदस्य को निशाना बनाने की साजिश रहे थे, जो हाल में जमानत पर जेल से बाहर आया है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान आशीष

आशीष