Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

शादी के लिए पीछा किए जाने से परेशान छात्रा ने आत्महत्या की

जालना, 16 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले में 21 वर्षीय एक युवक द्वारा शादी के लिए लगातार दबाव डालने से परेशान होकर 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जालना तहसील थाने के अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने नौ अक्टूबर को आत्महत्या कर ली और उसके चाचा की शिकायत पर शुक्रवार को युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी धनराज लहाने उस लड़की का पीछा कर रहा था और उस पर अपने साथ भागने का दबाव बना रहा था।

उन्होंने कहा, 'लड़की ने इस उत्पीड़न के बारे में अपने माता-पिता को बताया था। उसके परिजनों ने भी लहाने को चेतावनी दी थी कि वह उससे दूर रहे। नौ अक्टूबर को लहाने कथित तौर पर उसके घर में घुस आया, उसे धमकी दी और उसके भाई के साथ गाली-गलौज की। इसके कुछ देर बाद लड़की ने फांसी लगा ली।'

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश