Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

नवरात्र के पहले छह दिनों के दौरान 2.53लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के किये दर्शन

(फोटो के साथ)

जम्मू, 16 अक्टूबर (भाषा) शारदीय नवरात्र के पहले छह दिनों में जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में 2.53 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह तीर्थाटन सुचारु रूप से चल रहा है तथा शुक्रवार तीन बजे अपराह्न तक 2.53 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किये ।

नवरात्र के प्रथम दिन 11 अक्टूबर को कुल 47,574 तीर्थयात्रियों ने देवी के दर्शन किए थे। इसके बाद 12 अक्टूबर को 48,400, 13 अक्टूबर को 46,558, 14 अक्टूबर को 41,961 और 15 अक्टूबर को 39,951 तीर्थयात्री आए।

सोलह अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक लगभग 28,713 तीर्थयात्री मंदिर के दर्शन कर चुके थे।

हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने भी कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी दरबार के दर्शन किये।

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन कटरा में आरएफआईडी पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आयीं। श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए जाने से पहले अपने कार्ड ले रहे थे।

श्रद्धालु अश्विना भट्ट ने कहा, ‘‘हमने गुफा मंदिर में दर्शन किए। यह अनुभव बहुत ही दिव्य था। श्राइन बोर्ड की ओर से बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।’’

नौ दिवसीय 'शत चंडी महायज्ञ' आज छठा दिन दिन था। यह महायज्ञ तीर्थ परिसर स्थित यज्ञशाला में माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित प्रार्थनाओं और वैदिक अनुष्ठानों के साथ चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आयोजित यह यज्ञ, महानवमी के दिन 'पूर्णाहुति' के साथ संपन्न होगा।

तीर्थस्थल, तीर्थयात्रा मार्ग और कटरा शहर को फूलों, फलों और जगमगाती रोशनी से सजाया गया है। तीर्थयात्रा सुचारू और सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ठहरने की व्यवस्था, पीने का पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पंजीकरण, परिवहन और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम भी किए गए हैं। तीर्थ यात्रा मार्ग पर महत्वपूर्ण स्थानों पर चिकित्सा दल और आपातकालीन सहायता कर्मी तैनात किए गए हैं।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन