Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

निर्वाचन आयोग की 30 अक्टूबर को सुनवाई से पहले बहुत कुछ हो सकता है: डेरेक ओ'ब्रायन

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पर दावों को लेकर निर्वाचन आयोग की 30 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से पहले “बहुत कुछ घटित हो सकता है’’।

उन्होंने अरूप रॉय के नेतृत्व वाले गुट पर सुनवाई में बार-बार समयसीमा बढ़ाने की मांग करने का आरोप लगाया।

इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि वह सुनवाई में शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपने दावे को लेकर विश्वास भी जताया।

निर्वाचन आयोग ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों को 30 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के लिए बुलाया है।

डेरेक ओ'ब्रायन की यह टिप्पणी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच आई है।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उस सुनवाई में अभी दो सप्ताह का समय बाकी है। देश के लोग गुस्से में हैं। युवा और बुजुर्ग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब से लेकर उस सुनवाई तक के बीच बहुत कुछ घटित हो सकता है।’’

तृणमूल कांग्रेस संबंधी विवाद पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी गुट ने निर्वाचन आयोग को जवाब देने के लिए बार-बार अतिरिक्त समय मांगा, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपना जवाब दाखिल कर दिया।

भाषा

देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल