Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

खिलाड़ियों की मानसिक थकान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है: मोर्कल

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच गेंदबाजों के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मानसिक थकान को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि लगातार मैच खेलने, यात्रा करने और प्रदर्शन की उम्मीदों के बीच खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। मोर्कल ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की आलोचना करते समय भी संयम बरतने की अपील की।

पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेटरों का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। टीम के खिलाड़ियों ने कई द्विपक्षीय शृंखला के साथ जापान में एशियाई खेलों में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 शृंखला के दौरान भी उन्हें लगातार व्यस्त कार्यक्रम से गुजरना पड़ा।

मोर्कल ने पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘मैं सोशल मीडिया पर लिखी जाने वाली हर बात पढ़ता हूं। हम कभी-कभी यह भूल जाते हैं कि मानसिक थकान भी बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। हमें इसे संभालना होगा और इस मामले में समझदारी दिखानी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ खिलाड़ी एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के बाद सीधे वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंच गए। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली जाना पड़ा और फिर अगली सुबह वापस लौटकर मैच की तैयारी करनी पड़ी।

मोर्कल ने कहा, ‘‘यही वास्तविकता है और ये खिलाड़ी भी इंसान हैं।’’

भारतीय गेंदबाजी कोच ने कहा कि खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हासिल करने के लिए मैचों के बीच पर्याप्त आराम और उबरने का समय मिलना बेहद जरूरी है।

उनके मुताबिक, ‘‘अच्छी नींद और मानसिक रूप से तरोताजा रहने से खिलाड़ी अपनी तकनीक और कौशल का बेहतर इस्तेमाल कर पाते हैं।’’

भाषा आनन्द नमिता

नमिता