Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए दिया 115 रन का लक्ष्य

रायपुर, 16 अक्टूबर (भाषा) जिम्बाब्वे की महिला टीम ने शुक्रवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 114 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए शारने मेयर्स नाबाद 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। टीम के लिए केलिस एंडलोहवु ने 42 रन और मॉडेस्टर मुपाचिकवा ने 16 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में नंदनी शर्मा ने दो जबकि अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़ और श्री चरणी ने एक एक विकेट लिया।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार द्विपक्षीय श्रृंखला खेल रही हैं।

भाषा नमिता

नमिता