Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने न्यू साउथ वेल्स में भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी पोस्टर लगाए जाने की निंदा की

सिडनी, 16 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के एक सांसद ने सिडनी से करीब 150 किलोमीटर दूर सेसनॉक शहर में भारतीयों को निशाना बनाकर लगाए गए नस्लवादी पोस्टर की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी सामग्री स्थानीय समुदाय के व्यवहार को नहीं दर्शाती और इसका विरोध किया जाएगा।

न्यू साउथ वेल्स के हंटर निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के सदस्य डैन रेपाचोली ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इन पोस्टर को ‘‘घृणित’’ बताया और लोगों से इनके बारे में जानकारी मांगी ताकि इन्हें हटाया जा सके।

रेपाचोली ने कहा, ‘‘सेसनॉक में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हंटर में भी इसकी कोई जगह नहीं है, और इसका विरोध किया जाएगा।’’

उन्होंने ऐसे ही एक नस्लवादी पोस्टर की तस्वीर साझा की, जिसमें एक व्यक्ति को सड़क पर शौच करते हुए दिखाया गया है। इसके साथ लिखा था, ‘‘क्या यही आपकी संस्कृति है? हमें यह पसंद नहीं है।’’

तस्वीर में यह दावा भी किया गया कि ऑस्ट्रेलिया की 32 प्रतिशत आबादी विदेश में जन्मी है। इसमें कहा गया कि इस सूची में भारत ‘‘सबसे ऊपर’’ है और ‘‘अब (इन्हें) तत्काल वापस भेजा जाना’’ चाहिए।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल