रायपुर, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की शुरुआत से पहले अंपायर सारा डंबानेवाना के निधन पर शोक जताते हुए काली पट्टी बांधी और एक मिनट का मौन रखा।
पूर्व क्रिकेटर सारा ने जिम्बाब्वे का खिलाड़ी के तौर पर प्रतिनिधित्व किया था और बाद में उन्होंने अंपायर की भूमिका भी निभाई।
हरारे में 12 अक्टूबर को सारा का निधन हो गया था। वह 36 वर्ष की थीं।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द