नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कारोबारियों की मांग में तेजी आने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को जस्ता की कीमत 2.85 रुपये की तेजी के साथ 417.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 2.85 रुपये या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 417.45 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 550 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश