Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत मामूली तेजी के साथ 323.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 30 पैसे यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 323.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 197 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश