नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 135 रुपये की गिरावट के साथ 15,776 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के नवंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 135 रुपये यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,776 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 76,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश